फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जनता में विधायक के खिलाफ नाराजगी

जनता में विधायक के खिलाफ नाराजगी

Mon, 26 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
जनता में विधायक के खिलाफ नाराजगी
मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित सहारनपुर देहात क्षेत्र के लोग
विज्ञापन

गागलहेड़ी/सहारनपुर। सहारनपुर देहात विधानसभा विधायक का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। मगर, क्षेत्र की तमाम समस्याएं जस की तस है, जिसे लेकर जनता में नाराजगी है। लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं।
सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के कस्बा गागलहेड़ी निवासी व्यापारी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि विधायक ने एक वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं कराया। कई वर्ष पुरानी होने के कारण गलियों की सीसी सड़कें धस गई हैं, जिनमें पानी भर जाता है और निकासी की व्यवस्था नहीं है। ईश्वर दयाल गुप्ता का कहना है कि गागलहेड़ी कि कई वर्षों पुरानी समस्या शमशान की है। अब किसी भी विधायक ने शमशान की भूमि नहीं दिलाई। पंडित मदन गोपालाचार्य ने का कहना है कि एक वर्ष में विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए एक ईंट भी कहीं नहीं लगाई। क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की समस्या काफी पुरानी है, जिसको पूरा नहीं किया गया। सचिन भारद्वाज का कहना है कि मुजफ्फरनगर मार्ग पर फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर करीब आधा दर्जन स्कूल हैं। मगर, कहीं भी अंडरपास नहीं बनाया गया है। संदीप गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है। इलाज के लिए क्षेत्रवासियों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है। गांवों की सड़कें टूटी पड़ी हैं। लोग मूलभूत सुविधाओं से ही वंचित हैं।
विज्ञापन


विधायक निधि से तमाम विकास कार्य शुरू कराए हैं। खनन बंद होने की वजह से कार्य कराने में दिक्कत आ रही थी। गांवों में सीसी रोड, नाली निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा बच्चों को दिलाने के लिए विधानसभा में मुद्दे उठाए। वह अपनी पूरी विधायक निधि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण में लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूद अख्तर, विधायक सहारनपुर देहात

हम किसी की आलोचना नहीं करते हैं। मैंने विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराएं है। जनता जनप्रतिनिधि के कार्यों को देख रही है, जिसका जवाब चुनाव में जनता ही देगी।

जगपाल सिंह, पूर्व विधायक एवं गत विधानसभा चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंदी

सहारनपुर देहात विधानसभा सीट के विधायक के प्रस्तावों पर काम शुरू हो गया है। एक वर्ष की डेढ़ करोड़ की विधायक निधि से कार्य शुरू कराए गए हैं। खनन बंद होने की वजह से काम कराने में समस्या आई है।
चंद्रशेखर, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed