{"_id":"5ab1570b4f1c1bbf088b64fe","slug":"131521571595-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे मामले गांव स्तर पर ही निपटाएं प्रधान और बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे मामले गांव स्तर पर ही निपटाएं प्रधान और बुजुर्ग
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। एसएसपी बबलू कुमार ने मंगलवार की शाम थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों एवं बुजुर्गों को चाहिए कि गांव के छोटे छोटे मामले गांव स्तर पर ही बैठकर निपटा लें। कभी कभी देखने को मिलता है कि मामूली सी बात पर लोग बलात्कार व छेड़खानी जैसे झूठे मामले युवाओं के विरुद्ध लिखवाकर उनका भविष्य खराब कर दिया जाता है।
इससे पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने थाने के नवनिर्मित भोजनालय का उद्घाटन किया। सभी अभिलेखों एवं आयुध का बारीकी से निरीक्षण भी किया। उन्होंने गांव के चौकीदारों को बैटरी व सीटी भेंट स्वरूप प्रदान की। गांव स्तर पर उन्हें और मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाकियू नेता चौ विनय कुमार, श्यामबीर त्यागी, चौ राजबीर सिंह, सुरेश राणा आदि ने भी अपने सुझाव व क्षेत्रिय समस्या से अवगत कराया। कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, मुकेश माहेश्वरी, राजबीर प्रधान, रामपाल प्रधान, अमरदीप सिंह, डा रामकुमार, रणवीर सिंह, झबल सिंह, चौ सतीश, नरेश अमीन, दीपक वालिया, जयवीर राणा, बिजेन्द्र शर्मा, चौ स्वराज समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।