फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीरियल इश्क सुभान अल्लाह पर तुरंत रोक लगाए सरकार: उलमा

सीरियल इश्क सुभान अल्लाह पर तुरंत रोक लगाए सरकार: उलमा

Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीरियल इश्क सुभान अल्लाह पर तुरंत रोक लगाए सरकार: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। तीन तलाक और हलाल प्रथा पर आधारित सीरियल इश्क सुभान अल्लाह को लेकर देवबंदी उलमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उलमा का कहना है कि शरीयती मामलों को फिल्म या नाटकों का हिस्सा बनाया जाना अफसोसनाक है। सरकार को मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक और हलाला प्रथा को लेकर पहले से छिड़े विवाद को एक टीवी चैनल पर शुरु हुए सीरियल इश्क सुभान अल्लाह ने ओर तूल दे दिया है। दरअसल इस सीरियल में तीन तलाक और हलाला जैसे शरीयत के मामलों को दिखाया गया है। जिस पर देवबंदी उलमा आग बबूल हो गए हैं। तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेशाध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि शरीयत के मसलों को फिल्मों और नाटकों का मुद्दा बनाना बेहद अफसोसनाक और घोर निंदनीय है। कहा कि इस सीरियल में तीन तलाक और हलाला जैसे मुद्दों को कहानी बनाकर गलत ढंग से पेश किया गया है। इससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों और नाटकों से समाजी रिश्तों में खटास पैदा होती है। राय की आजादी के नाम पर इस तरह के फिल्म और नाटक बनाना जहां हर धर्म के लोग रहते हैं सही नहीं है। मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि सरकार को इसका तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस पर रोक लगानी चाहिए। ताकि मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत न हो। मौलाना सगीर कासमी ने भी सीरियल इश्क सुभान अल्लाह के प्रसारण पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed