{"_id":"5aa96d2d4f1c1bb2758b568b","slug":"131521052973-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसारिक मोह माया त्याग योगेश्वर श्रीकृष्ण में रमे मनुष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसारिक मोह माया त्याग योगेश्वर श्रीकृष्ण में रमे मनुष्य
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रणामी मंदिर शिलान्यास का एक वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तों ने राधा रानी और योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का गुणगान किया। इस मौके पर मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं से तन मन धन से जुटने का आह्वान किया।
सत्संग का शुभारंभ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय पुंडीर ने श्री कृष्ण और राधा रानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद संगीत मंडली ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के भक्ति गीतों से पंडाल को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर निजानंद आश्रम शेरपुर से आए 108 सागर सिंधु जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के दुखों का कारण मोह माया और सांसारिक कामनाओं में फंसना है। भगवान श्री कृष्ण ने जीवन जीने का जो संदेश पूरी सृष्टि को दिया है उसे आत्मसात करके योगेश्वर श्री कृष्ण और राधा रानी का गुणगान करते हुए जीवन व्यतीत करके ही मोक्ष प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से तारतम्य सागर का पाठ कराएं ताकि वे संस्कारित और धार्मिक प्रवृति के बन सकें।
आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में उपाध्यक्ष भारत भूषण ग्रोवर, राकेश ग्रोवर, अजय ग्रोवर, अशोक ग्रोवर, साकेत ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह राणा, राजेश शर्मा, नाथी सिंह पेगवाल, जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, राहुल त्यागी, आदित्य राणा, गुणवीर सिंह, मोल्हड़ सिंह, चंद्रपाल सिंह शर्मा, सावी, सुनीता, मंजू, संगीता, उमा अरोड़ा, वीना, आलोक कक्कड़, दीपा आदि का सहयोग रहा।