फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भोजन में पड़ी मिली छिपकली, दर्जन भर लोग सीएचसी में भर्ती

भोजन में पड़ी मिली छिपकली, दर्जन भर लोग सीएचसी में भर्ती

Sun, 04 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भोजन में पड़ी मिली छिपकली, दर्जन भर लोग सीएचसी में भर्ती
देवबंद (सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में शादी समारोह से लौटे एक ही परिवार के करीब 13 लोग उस समय दहशत में आ गए जब उन्होंने भोजन में मरी हुए छिपकली पड़ी देखी। इस दौरान एक बच्चे को चक्कर आने की शिकायत होने लगी। जिसके बाद पूरे परिवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
विज्ञापन

नूनाबड़ी गांव निवासी एक परिवार कुछ रिश्तेदारों के साथ बृहस्पतिवार को बन्हेड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर शाम वापस आए तो महिलाओं ने मिलकर मिक्स सब्जी बनाई और सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कुछ देर बाद रिहान (10) को चक्कर आने की शिकायत होने लगी। इसी बीच परिवार के एक सदस्य की नजर भोजन पर गई। जिसमें मरी हुई छिपकली पड़ी हुई थी। ये देख उसने शोर मचा दिया। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। आनन फानन में असद (25), परवीन (30), तबस्सुम (25), तरन्नुम (24), साबरी (24), गुलशन (18), आसमा (14), असद (25), सबा, जीनत, आरजू, तजकिरा और खदीजा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी लोगों का उपचार किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि केवल रिहान को चक्कर आने की शिकायत हुई थी। एहतियात के तौर पर सभी लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जांच उपरांत सभी लोगों को ठीक पाया गया। फिर भी सभी को दवाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed