{"_id":"5a85d9ae4f1c1b0a7b8b7457","slug":"131518721454-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौली में प्रधानी के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी समर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथौली में प्रधानी के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी समर में
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों पर चुनाव को लेकर हथौली पंचायत की ग्राम प्रधान की एक सीट के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके लिए मतदान 22 फरवरी को प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विकास खंड साढ़ौली कदीम की रायेपुर पंचायत में सामान्य जाति के सदस्य पद के लिए खाली हुई सीट पर मात्र एक नामांकन मो.आरिफ व महमूदपुर पंचायत में महिला सीट पर आसमीन का नामांकन होने के चलते दोनों सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया। पठानपुरा मु. पंचायत में अनुसूचित जाति की सदस्य पद की खाली सीट पर एक भी नामांकन नहीं हो पाया। निर्वाचन अधिकारी मोहकम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हथौली पंचायत के ग्राम प्रधान मांगेराम की मृत्यु के बाद खाली हुई प्रधान पद की पिछड़ी जाति सीट पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके लिए कुलदीप, शिवचरण पुत्र मेघपाल, बिरमपाल पुत्र कृष्णा, संदीप पुत्र तेजपाल सिंह सहित मृतक मांगेराम की पत्नी कविता चुनाव मैदान में है। बृहस्पतिवार को सभी पांचों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये। मतदान 22 फरवरी को प्रात: सात बजे शुरू होगा।