{"_id":"5a8487084f1c1b462c8b7f42","slug":"131518634760-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं प्रेमिका को दिया गुलाब, कहीं किया मातृ पितृ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं प्रेमिका को दिया गुलाब, कहीं किया मातृ पितृ पूजन
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। वेलेंटाइन डे पर किसी ने गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार किया तो किसी ने यह दिन मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाया।
बुधवार को एनडी पब्लिक स्कूल, उमा चिल्ड्रन एकेडमी आदि में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाकर बच्चों को संस्कारवान बनाने की तरफ एक कदम है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का ऋण हम कभी भी नहीं उतार सकते। उन्होंने कहा गया कि आज के दिन प्यार के इजहार का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता। हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति कभी समाप्त नहीं हो सकती। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में वेलेंटाइन डे मनाने को लेकर कोई उत्साह नजर नहीं आया।
वहीं, वेलेंटाइन डे को लेकर प्यार करने वालों ने अपने तरीके से मनाया। बुधवार को नियत स्थानों पर प्रेमी जोड़े चुपचाप मिले अपने प्यार का इजहार किया और एक-दूसरे को भेंट दी। बुधवार को कुछ स्थानों पर महा शिवरात्रि और वेलेंटाइन डे को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। विभिन्न मार्गों पर गश्त पूरे दिन जारी रही।