फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे ठप

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे ठप

Tue, 13 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे ठप
सहारनपुर। संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में शामिल सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन पर लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। अधिकारियों ने कैमरों को ठीक कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जबकि, आरपीएफ के कैमरे अपराधियों की पहचान कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष हुए घटनाक्रम को लेकर संवेदनशील स्टेशन माना गया। यहां पर न सिर्फ स्टेशन अधीक्षक को पत्र भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई, बल्कि रेलवे स्टेशन को उड़ाने तक की धमकी दी गई थी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर हमले की भी कई घटनाएं घटित हो चुकीं हैं। संवेदनशील रेलवे स्टेशन होने के बावजूद सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए जीआरपी द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। बंद पड़े इन कैमरों को ठीक कराने से भी अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। कैमरों को ठीक कराने का अधिकारियों ने बजट होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, आरपीएफ ने भी रेलवे स्टेशन पर 32 कैमरे लगाए थे। लेकिन, उनके भी 20 कैमरे बंद पड़े हुए हैं। शेष कैमरों की स्थिति ऐसी है कि कैमरे के सामने खड़े व्यक्ति का चेहरा भी नहीं पहचाना जा सकता। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले सप्ताह टिकट खिड़की पर एक व्यापारी की जेब काट कर 50 हजार रुपये चोरी हो गए। व्यापारी सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान कराने को पहुंचा तो जीआरपी के कैमरे बंद मिले। जबकि आरपीएफ का एक कैमरा चलता हुआ पाया, लेकिन उसमें कुछ भी नजर नहीं आ सका। इसे लेकर व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

72 कैमरे लगाने थे आरपीएफ को
सहारनपुर। रेलवे पुलिस बल को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर 32 की बजाय अच्छी गुणवत्ता के 72 एचडी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के अधिकारियों ने निर्देश दिए थे। उनका प्रस्ताव भी पास हो गया और बजट भी दे दिया गया, लेकिन आज तक एक भी कैमरा नहीं लगाया जा सका।

जीआरपी के पास बजट नहीं है
जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि स्टेशन पर लगाए गए कैमरे खराब है। उन्हें ठीक कराया जाना है। फिलहाल बजट की कमी है। बजट आने पर कैमरों को ठीक करा दिया जाएगा।


नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे
आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही नए कैमरे स्टेशन पर लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed