{"_id":"5a7dddaa4f1c1b8d268b938f","slug":"131518198186-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी के सामने डिवाइडर में कट न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी के सामने डिवाइडर में कट न होने से लोग परेशान
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। निर्माणाधीन सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर नवीन मंडी के सामने डिवाइडर के बीच में कट नहीं होने के कारण आढ़तियों, किसानों, व्यापारियों व मजदूरों में भारी रोष है।
शुक्रवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल (बिट्टू) के नेतृत्व में व्यापारियों व आढ़तियों ने एसडीएम रामविलास यादव को मौके पर बुलाया तथा उन्हें समस्या से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि नवीन मंडी में रोजाना किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों व मजदूरों को आना-जाना पड़ता है, लेकिन फोरलेन का निर्माण कर रही एपको कंपनी ने नवीन मंडी के समीप डिवाइडर में कोई कट नहीं दिया है। जिस कारण लोगों को लंबी दूरी तय कर मंडी पहुंचना पड़ रहा है। धान और गेहूं के सीजन में तो सबसे अधिक परेशानी होगी। लोगों की इस समस्या को गंभीर मानते हुए एसडीएम ने तुरंत ही एपको कंपनी के अधिकारियों को नवीन मंडी के सामने डिवाइडर में कट बनाने के आदेश दिए। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, व्यापारी प्रदीप बंसल, राजीव बंसल, सतेंद्र बंसल, जितेंद्र बंसल, आढ़ती सुलेमान फारूकी, नरेश गोयल, अनुज गर्ग, मनीष गर्ग, सचिन सिंघल व मोहित ंसिंघल आदि मौजूद रहे।