{"_id":"5a7ddd9e4f1c1bff388b7468","slug":"131518198174-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित जैन ने सीएम से की राजस्व वसूली स्थगित कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित जैन ने सीएम से की राजस्व वसूली स्थगित कराने की मांग
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध खनन मामले में जारी आरसी की वसूली के तहत कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी स्थगित करने की मांग को लेकर अमित जैन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी ने उनकी कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी के लिए 17 और 23 फरवरी की तारीख नियत कर रखी है। जबकि इस मामले में कमिश्नर के यहां 15 फरवरी की तारीख लगी हुई है।
मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में महावीर कालोनी निवासी अमित जैन ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में मंडलायुक्त के यहां अपील योजित कर रखी है। जिस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसमें 15 फरवरी की डेट लगी हुई है। उन्होंने कहा कि एसडीएम सदर ने उनकी कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी के लिए 17 और 23 फरवरी की तारीख तय कर रखी है। उन्होंने कहा कि अपील का निस्तारण होने तक कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी करना न्यायोचित नहीं है। इससे उन्हें भारी नुकसान होगा। उन्होंने सीएम से नीलामी की प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है।