फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेगा विश्वकर्मा कौशल विकास मंच

शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेगा विश्वकर्मा कौशल विकास मंच

Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
शपथ ग्रहण  का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेगा विश्वकर्मा कौशल विकास मंच
सहारनपुर। विश्वकर्मा कौशल विकास मंच की बैठक में वक्ताओं ने विश्वकर्मा महासभा के चुनावों को फर्जी करार देते हुए 21 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया। उन्होंने महासभा के संयोजक पर सदस्यता शुल्क लेकर सदस्य नहीं बनाने और फर्जी तरीके से चुनाव कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित रोटरी हॉल में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने महासभा के संयोजक का पुतला भी फूंका। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि संयोजक ने विश्वकर्मा महासभा को जेबी संस्था बनाने के लिए करीब दो हजार लोगों से सदस्यता शुल्क लेकर भी उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी अनियमितताओं पर पर्दा डालने के उद्देश्य से किया है। मंच ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रकाशचंद को अध्यक्ष बनाया है। इस दौरान दुष्यंत कुमार मुन्ना, अशोक कुमार शर्मा, डॉ. केपी सिंह धीमान, बौधराम धीमान, बिट्टू धीमान, जयदेव धीमान, गोवर्धन दास, मदनलाल, कुसुम धीमान, रजनी धीमान, राकेश धीमान, मीना धीमान, मोनिका धीमान, ब्रजेश धीमान, पवन विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, गेगेश्वर धीमान, प्रमोद, संजय, विपिन कुमार, प्रणव, आनंद विश्वकर्मा, रामरतन विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, प्रदीप धीमान, संदीप धीमान, अजय कुमार, आकाश धीमान, बलवीर सिंह, डॉ. पदम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed