फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की एफआईआर दर्ज कराएं: डीएम

भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की एफआईआर दर्ज कराएं: डीएम

Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की एफआईआर दर्ज कराएं: डीएम
भूमि कब्जाने वालों पर दर्ज कराएं मुकदमा : डीएम
विज्ञापन


सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पाण्डेय ने सभी उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी व निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को भू-माफिया की श्रेणी में रखकर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की प्रतिमाह बैठक की जाए और की गई कार्रवाई को पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 11 भू-माफियाओं को चिह्नित किया गया है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि जहां कब्जा नहीं है तो वहां के अधिकारी अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। जिन नगरीय निकाय क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर कब्जे के बाद भी संबंधित अधिकारी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे हैं, ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लापरवाह अफसरों पर भी होगी कार्रवाई
डीएम ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में निकाय भूमि को नजूल भूमि दर्शाकर भू-माफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। अधिकारी ऐसे मामलों की जांच कर भूमि से कब्जा हटवाएं। उन्होंने चेतावनी दी जो भी अधिशासी अधिकारी सरकारी भूमि को खाली कराने में रूचि नहीं दिखाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जे किए हैं, उन्हें चिह्नित कर मुकदमें दर्ज कराएं और जमीन को खाली कराएं। उन्होंने सिंचाई विभाग के भूमि पर इंदिरा कॉलोनी में और पुराने डाक बंगलों पर जिन लोगों के कब्जे हैं, उन्हें खाली कराया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विभाग के स्कूलों के पास कितनी भूमि है, उसकी सूचना 20 जनवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सात विद्यालयों की भूमि पर माफिया का कब्जा
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 7 विद्यालयों की भूमि पर भू-माफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार जिला पंचायत ने 15 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएम ने वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जों की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में न्यायालय से कोई स्टे नहीं है, उन भूमियों को तत्काल विभाग अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। कुछ विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भू-माफियाओं की मदद कर रहे हैं, ऐसे कर्मियों को चिह्नित कराकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतों का हो समयबद्ध निस्तारण
डीएम ने कहा कि उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रतिमाह एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक कर, प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। जिन भू-माफियाओं ने निजी क्षेत्र की भूमि पर कब्जा किया हुआ है, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक शनिवार को एसडीएम व क्षेत्राधिकारी चार-चार गांवों का दौरा करें। एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक दो-दो गांवों का दौरा करें। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कर छोटे आपसी विवादों को मौके पर ही निस्तारित कराएं।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्याशंकर मिश्र सहित सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, सिंचाई, लोक निर्माण, जिला पंचायत, वन, नगरीय निकायों के ईओ, नगर निगम व विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed