{"_id":"5a60e70e4f1c1b88268b529e","slug":"131516300046-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकुड़ में चल रहा संग्रह अमीनों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकुड़ में चल रहा संग्रह अमीनों का धरना समाप्त
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ में चल रहा संग्रह अमीनों का धरना समाप्त
नकुड़। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीनों का अपनी लंबित 11 मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। धरनारत अमीनों ने उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि तहसील परिसर में गत तीन दिनों से उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजस्व संग्रह अमीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। संघ के तहसील अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सैनी ने कहा कि राजस्व वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने अमीनों ग्रेड वेतन बढ़ाने और नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, प्रतिभूति एवं मानक समाप्त करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने और खंडित सेवा जोड़ने आदि की मांग रखी। संघ के तहसील अध्यक्ष विरेंद्र सैनी ने धरना समाप्ति की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर अमीनों की लंबित चल रही मांगों के संबंध में 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर धरना समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान मंत्री सेवाराम, रमेशपाल, ईसम सिंह, सुभाष चंद, सुरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, आजाद सिंह, सत्यवीर सिंह, महेंद्र सिंह, छोटू राम, नेत्रपाल, ऋषिपाल, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, अशोक शर्मा व महावीर सिंह आदि रहे।