{"_id":"5a43eaf84f1c1bb34a8b8c93","slug":"131514400504-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत संशक्तिकरण से होगा सर्वांगीण विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत संशक्तिकरण से होगा सर्वांगीण विकास
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि पंचायत सशक्तिकरण से ही ग्रामीण समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा।
विकास भवन सभागार में आयोजित सचिव ग्राम पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीआरओ मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 73वें संविधान संशोधन उपरांत ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं के क्रियांवयन में विशिष्ट भूमिका को दृष्टिगत सचिव ग्राम पंचायत का क्षमतावान होना जरूरी है। उन्होंने विकास योजनाओं में जन सहभागिता को बढ़ावा देते हुए पात्र लाभार्थियों के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला स्वच्छता सलाहकार देवभास्कर पांडेय ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना अंतर्गत जनपद के समस्त सचिव ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 55 सचिव ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। जिला परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार ने संचालन किया।
समस्या समाधान दिवस आयोजित
सहारनपुर। विकास भवन में आयोजित समस्या समाधान दिवस में प्रभारी पटल जगजीत सहगल ने कहा कि 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पर एसीपी का लाभ अनुमान्य हेतु आवेदन दिया जाए। ताकि 4200 वेतन के स्थान पर 4600 वेतन का लाभ मिल सके। राजेंद्र त्यागी, वीके मित्तल, पूनम गुप्ता, सीमा तिवारी, नरेंद्र पाल सिंह, आदित्य त्यागी, मो. सलीम कौसर, योगेश शर्मा, जयपाल सिंह, दानिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।