फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिंगल बेल, जिंगल के साथ मना क्रिसमस

जिंगल बेल, जिंगल के साथ मना क्रिसमस

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिंगल बेल, जिंगल के साथ मना क्रिसमस
जिंगल बेल, जिंगल के साथ मना क्रिसमस
विज्ञापन


सहारनपुर। महानगर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में सुबह से देर रात तक प्रार्थना करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्रिसमस को लेकर सुबह से ही महानगर के सभी गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शहर के मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई सेनेमेरी चर्च में पादरी जोन वेस्ली, मेथोडिस्ट चर्च में पादरी धारा सिंह, कोर्ट रोड स्थित सिकरेट हॉट चर्च में पादरी एलबर्ट, गिल कॉलोनी स्थित एजी चर्च में पादरी राजन, चर्च कंपाउंड स्थित सेंट थॉमस चर्चा में पादरी डेनियल मसीह ने प्रार्थना कराई। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मन्नत मांगी। गिरजाघरों सहित घरों में बहुत सुंदर ढंग से क्रिसमस ट्री सजाया गया। फादर तारसिस, एलबर्ट और जोन वेस्ली ने कहा कि आज बड़ा दिन है। हम लोगों को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए यीशू मसीह ने जन्म लिया था। इतिहास में प्रभु यीशू मसीह ने मानव कल्याण के लिए ईश्वर पुत्र होते हुए भी साधारण परिवार में जन्म लिया। ताकि मानवता, प्रेम, भाईचारा के साथ लोग एक-दूसरे की सेवा कर सकें। उन्होंने सब को मिल जुलकर रहने का संदेश दिया है। उधर, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रिसमस पर ईसाई समाज के लोगों को बधाई दी।


सेंटा क्लॉज संग ली सेल्फी
सहारनपुर। क्रिसमस गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ रही। सेंटा क्लॉज ने प्रार्थना करने आए लोगों को उपहार दिए। युवक-युवतियों और बच्चों ने सेंटा क्लॉज संग सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। शाम के समय समय गिरजाघरों में अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed