{"_id":"5a2edc524f1c1bd0408bc278","slug":"131513020498-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने बांटे बेसहारा महिलाओं को गर्म वस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने बांटे बेसहारा महिलाओं को गर्म वस्त्र
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता का आह्वान किया है कि बेसहारा व कमजोर लोगों की मदद करने में आगे आएं। उन्होंने कहा कि सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को मिल कर आगे आना चाहिए।
सोमवार को नवीन नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में बेसहारा महिलाओं को गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में आम लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। कहा कि वास्तविक जरूरतमंद शर्म और संकोचवश कभी भी किसी चीज की मांग नहीं करते। इसलिए जरूरी है कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना उनको उनकी जरूरत के कपड़े उपलब्ध करायें जाएं।
इस अवसर पर शांति निवास की संचालक सिस्टर सविता ने कहा कि इन बेसहारा महिलाओं को उनके आश्रम में रखा जा रहा है। इनके हर प्रकार की सुविधा का ध्यान रखा जाता है। मंडलायुक्त के यह पूछने पर कि इन महिलाओं के परिवारजन कभी इनसे मिलने नहीं आते तो सिस्टर ने बताया कि कई बार इनके परिवारों से प्रयास किया जाता है कि वे इन्हें यहां से ले जायें, लेकिन आश्वासन के बावजूद कोई भी इन महिलाओं की सुध नहीं लेता है।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने शांति निवास के प्रयासों की सराहना करते हुए बेसहारा महिलाओं को गर्म शाल, ऊनी जैकेट, साड़ी व अन्य वस्त्र वितरित किये। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब भी समय मिलेंगा वे पुन: इस पुनीत कार्य करने को आयेंगे। उप जिलाधिकारी सदर संगीता भी मौजूद रहीं।