{"_id":"5a05f7464f1c1bdb538bc5fa","slug":"131510340422-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया समाज के लोगों ने चेहलुम का मातमी जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया समाज के लोगों ने चेहलुम का मातमी जुलूस निकाला
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया समाज के लोगों ने चेहलुम का मातमी जुलूस निकाला
चिलकाना (सहारनपुर)। हजरत इमाम हुसैन तथा करबला के शहीदों की याद में चेहलुम का मातमी जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया।
शुक्रवार सांय को चेहलुम का जुलूस शीशमहल से जुलजुना, अलम और ताजिए के साथ शुरू हुआ जो बडे़ इमामबाडा जाकर खत्म हुआ। जुलूस में नोहाख्वानी समर अब्बास, कमर अब्बास, आजम और बिलाल ने की। मरसिया ख्वानी इस्माइल हुसैन, नायाब हैदर ,सईद हैदर तथा रिफाकत हुसैन ने की। जुलूस में शिया समाज के लोग मातम करते हुए हजरत इमाम हुसैन और करबला के 72 शहीदों को याद करते हुए चल रहे थे। इससे पूर्व एक मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना गमख्वार हैदर और अली मोहम्मद ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सच्चाई के लिए अपने परिवार और अपने साथियों के साथ शहीद कर दिया लेकिन जुल्मी शासक की अधीनता कबूल नहीं की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन इस्माइल हुसैन, जायर हुसैन चांद, मुर्सरत हुसैन, तारीफ हुसैन, कल्बे हैदर, तनवीर हुसैन, शमीम हैदर, जाफर हुसैन, आमिर जैदी, शाने हैदर, मूसा इमाम, शाबाज हुसैन, चंदू, आसिफ हुसैन, दानिश, सलीम आदि थे।