फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर 73 स्थानों से गायब मिले पेंड्रोल क्लिप

तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर 73 स्थानों से गायब मिले पेंड्रोल क्लिप

Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर 73 स्थानों से गायब मिले पेंड्रोल क्लिप
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। सहारनपुर-नई दिल्ली रेलमार्ग स्थित साखन नहर के समीप शुक्रवार को रेलवे के फाटक नंबर 72 व 74 के बीच करीब 73 पेंड्रोल क्लिप गायब मिलने से अधिकारियों में खलबली मच गई। पेंड्रोल क्लिब गायब होने से शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को 12 मिनट तलहेड़ी, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को देवबंद रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। सेफ्टी विभाग द्वारा लाइन क्लीयर होने की हरी झंडी देने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

पिछले महीने खतौली में हुए भयानक ट्रेन हादसे से भी रेलवे अधिकारियों ने सबक नहीं सीखा है। कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह है कि गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद भी उस पर फौरन अमल नहीं किया जाता। शुक्रवार की सुबह तलहेड़ी रेलवे स्टेशन के समीप साखन नहर पर ग्रामीणों ने फाटक नंबर 72 व 74 के बीच में करीब 73 पेंड्रोल क्लिप गायब देखे। उन्होंने इसकी सूचना तलहेड़ी रेलवे स्टेशन पर देनी चाही। लेकिन, फोन रिसीव नहीं होने पर मीडियाकर्मियों को इस बाबत जानकारी दी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को जैसे ही पेंड्रोल क्लिप गायब होने की जानकारी मिली तो उनमें खलबली मच गई। तुरंत सेफ्टी विभाग को जानकारी दी गई। इस दौरान सहारनपुर की तरफ से आने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को करीब 12 मिनट तलहेड़ी, जबकि दिल्ली की तरफ से आने वाली शताब्दी को देवबंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कर्मचारियों ने सभी रिक्त स्थानों पर पेंड्रोल क्लिप लगाए। बाद में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई पी-वे) द्वारा लाइन क्लीयर होने की लिखित सूचना देने के बाद ट्रेनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

पेंड्रोल क्लिप न तो चोरी हुए और न ही यह कोई साजिश
तलहेड़ी बुजुर्ग स्टेशन मास्टर सतीश गहलौत ने बताया कि ट्रैक पर ट्रेनों के चलने के कारण जंप लेते समय पेंड्रोल क्लिप निकल जाते हैं। जिन्हें ट्रैक पर खेलते बच्चे इधर-उधर फेंक देते हैं। पेंड्रोल क्लिप न तो चोरी हुए हैं और न ही यह कोई साजिश है। की-मैन ने सभी स्थानों पर पेंड्रोल क्लिप लगा दिए। उन्होंने माना कि मेंटीनेंस कार्य होने तक शताब्दी व शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12 मिनट स्टेशनों पर खड़ी रही। करीब ढाई किमी के एरिया में से पेंड्रोप क्लिप गायब मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed