{"_id":"59a70bef4f1c1b12278b48ab","slug":"131504119791-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से किया भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से किया भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों की श्रृंखला में भगवान गणपति की मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बुधवार को अमरदीप कॉलोनी के लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जित किया। गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोया के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
अमरदीप कॉलोनी के लोगों श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की थी। बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद कॉलोनी के लोग भगवान श्री गणेश की मूर्ति को लेकर नाचते-गाते गंगोह रोड स्थित मानकमऊ नहर पर पहुंचे और विसर्जन किया। इससे पूर्व रास्ते में अबीर गुलाल एवं पुष्प वर्षा कर भगवान श्री गणेश का स्वागत किया गया। इस दौरान संजय वर्मा, अशोक शर्मा, लक्ष्मी रानी, सुनीता, स्वाति, धर्मेंद्र, चिराग, अक्षय, दीपा, डा. यादव, सुरेंद्र, शशी मौजूद रहे।