फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विजताओं को दे दिए बिना नाम लिखे मैडल और प्रमाणपत्र

विजताओं को दे दिए बिना नाम लिखे मैडल और प्रमाणपत्र

Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विजताओं को दे दिए बिना नाम लिखे मैडल और प्रमाणपत्र
फोटो-1 और ए
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। 14वीं इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप2017 में शिमलाना इंटर कालेज विजेता प्रतिभागियों को आयोजकों ने बिना नाम लिखे मैडल व प्रमाण पत्र दे दिया । इतना ही नहीं नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से 12-12 सौ रुपये की अवैध वसूली भी की गयी। विजेता प्रतिभागियों में जिला कोच के प्रति रोष है। विजेता प्रतिभागियों ने एथलेटिक जिला कोच के विरुद्ध प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
29 व 30 जुलाई को हरिद्वार के भल्ला स्टेडियम में आयोजित 14वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में जिले के कई कालेजों सहित शिमलाना के एमपीएम इंटर कालेज के 50 बच्चों ने हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप में शिमलाना कालेज के बच्चों ने अपने वर्ग की बीस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद आयोजकों ने विजेता एथलेटिक्स को बिना नाम लिखे प्रमाणपत्र व मैडल दिए गए तो शिमलाना कालेज के कोच सुरेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया। आरोप हैं कि जिले से गए एथलेटिक्स से चैंपियनशिप में एंट्री के नाम पर बारह बारह सौ रुपये की अवैध वसूली की। शिमलाना कालेज के कोच सुरेंद्र ने बताया कि डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट एसोसिएशन द्वारा कालेज को लेटर जारी किया गया। सहारनपुर अंबेडकर स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच एस के रणधावा ने कालेज पहुंचकर बच्चों का ट्रायल लिया। उसके बाद वह कालेज के बच्चों को हरिद्वार लेकर गए।
विज्ञापन

मंगलवार को बच्चों ने अपने मैडल दिखाए तो उन पर किसी प्रकार का कोई नाम नहीं था। बच्चों को दिए गए प्रमाण पत्र भी कोरे हैं। उन पर भी किसी प्रतिभागी का नाम अंकित नहीं है। उधर जिला सचिव एथलेटिक्स अशोक गुप्ता न बताया कि उन्होंने ऐसी कोई प्रतियोगिता नहीं कराई है। जबकि कोच एस के रणधावा का कहना है कि मैडल से स्टीकर हट गए होंगे। धांधली का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed