{"_id":"599b2f174f1c1b60338b45b6","slug":"131503342359-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ियों ने सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
सहारनपुर। राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सोमवार को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कहा कि पूरे देश में आंगनबाड़ी कर्मचारियों और सहायिकाओं से कम मानदेय किसी भी कर्मचारी का नहीं है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करती हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करना, घर घर जाकर पोलियो की दवा को पिलाना, टीका करण आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर 18000 रुपये प्रति माह वेतन और सहायिकाओं को 9000 रुपये प्रति माह वेतन दिलाने सहित अन्य मांग की। इस दौरान जिला महामंत्री पूनम शर्मा, उषा रानी, जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा, पुष्पा देवी, सुधा धीमान, सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, अनीता, रीता, प्रतिभा त्यागी आदि रहे।