फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे शिक्षामित्र

कल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे शिक्षामित्र

Sun, 20 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे शिक्षामित्र
कल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे शिक्षामित्र
विज्ञापन


सहारनपुर। आंदोलनरत समायोजित शिक्षामित्रों ने 21 अगस्त को सहारनपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने का एलान किया है। आरोप लगाया कि सरकार उनकी पीड़ा को लेकर गंभीर नहीं है। यदि योगी सरकार ने उनके हित में कोई फैसला नहीं लिया तो आगामी चुनाव में उनकी पार्टी को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा का धरना बीएसए कार्यालय पर तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजू कश्यप ने प्रदेश सरकार पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। कहा कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री सहारनपुर आ रहे हैं। ऐसे में उनके पास मौका है अपनी बात उनके सामने रखने का। उन्होंने मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। मंडल अध्यक्ष संजय और जिला संरक्षक गुरदीप सिंह ने प्रदेश सरकार से अपना संकल्प पत्र याद करने को कहा। तहसीन, रविकांत यादव, जनक सिंह और अहसान मलिक ने मृत्यु का भय छोड़कर हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान शिक्षामित्रों से किया। धरने में संजय उनियाल, अमित खटाना, रफल सिंह, चंद्रपाल, धर्मवीर, सरिता, निशा, सुषमा, संगीता, रितु, मौसमी, शबाना, मदनपाल, मनोज, नीतू, अशफाक, मांगेराम, प्रमिला, आनंद, अमृतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed