{"_id":"598a024a4f1c1b60718b4871","slug":"131502216778-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में महिला-बच्चे सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में महिला-बच्चे सहित चार घायल
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों की टक्कर में महिला-बच्चे सहित चार घायल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। टैंपू और डीसीएम की टक्कर के दौरान एक बाइक भी उनसे भिड़ गई। इस दुर्घटना में टैंपू चालक के साथ ही बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भरती कराया गया।
हादसा मंगलवार सुबह आठ बजे फतेहपुर थाने के सामने देहरादून रोड पर हुआ। छुटमलपुर की तरफ से जा रहे टैंपू में सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसी दौरान टैंपू के पीछे चल रहे बाइक सवार भी इससे टकरा गए। दुर्घटना में टैंपू चालक फैजान निवासी भटपुरा और बाइक सवार इसरार, उसकी पत्नी प्रवीन और आठ वर्षीय बेटा साहिल घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम का चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भरती कराया। जहां से फैजान को हायर सेंटर भेज दिया गया।