{"_id":"596913184f1c1bac238b45b1","slug":"131500058392-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध निर्माण को लेकर आखिरकार विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसके चलते विकास प्राधिकरण के सचिव ने स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध बनाए गए शांति नर्सिंग होम को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने ध्वस्तीकरण के लिए 18 जुलाई तय की है।
अवैध निर्माण को लेकर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए खानआलमपुरा के जनकपुरी क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध बनाए गए शांति नर्सिंग होम को ध्वस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस नर्सिंग होम के लिए निर्माण के लिए डॉ. विनीता मल्होत्रा पत्नी राजकुमार मल्होत्रा ने मानचित्र संख्या 08-2009-10 स्वीकृत कराया था। लेकिन नक्शे के अनुसार निर्माण नहीं किया गया। इसको लेकर कई बार नोटिस आदि भी जारी किए गए। अब इस नर्सिंग होम के अवैध हिस्सों को ध्वस्त करने के लिए 18 जुलाई की तारीख नियत की गई है। इस बारे में नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों और स्वामी को अवगत कराते हुए वहां भर्ती मरीजों को दूसरे नर्सिंग होम में स्थानांतरित करने को कहा है। इसके लिए नर्सिंग होम की नोटिस बोर्ड पर इस बाबत नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।