फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जाम मुक्त की पुलिस की पहल पर सरकारी कब्जे का ब्रेकर

जाम मुक्त की पुलिस की पहल पर सरकारी कब्जे का ब्रेकर

Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जाम मुक्त की पुलिस की पहल पर सरकारी कब्जे का ब्रेकर
जाम मुक्ति की पहल पर सरकारी कब्जे का ब्रेकर
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों के कार्नर खाली कराए जाने की पुलिस की पहल पर तो सरकारी विभाग एवं पुलिस के भवन ही ब्रेकर बनकर खड़े हुए हैं। अधिकांश तिराहों एवं चौराहों पर तो सरकारी होर्डिंग, पुलिस चौकियां और थाने ही बने हुए हैं। जिन्हें हटवाया जाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर है।
एसएसपी ने शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों को खाली कराए जाने की कवायद शुरू की है। लेकिन एक भी तिराहा, चौराहा खाली करा पाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। 25 मीटर दूर तो क्या, सड़क और फुटपाथ को घेरे हुए यूनिपोल, होर्डिंग ही नहीं पुलिस चौकियां और थाने बना रखे हैं। सिविल लाइन चौकी हो, हसनपुर चौकी हो या फिर कुतुबशेर जैसे थाने हों। जिन्होंने सड़कें ही आधी से अधिक कब्जा रखी है। कोर्ट रोड पुल पर तो एक होर्डिंग ने पूरे फुटपाथ को ही घेर रखा है। अस्पताल चौराहे के सामने पुल के एक ओर बड़ा होर्डिंग लगा हुआ है, मोड़ पर जरा सी चूक हुई तो टकराने से नहीं बचा जा सकता। सिविल लाइन चौकी के सामने ही बड़े-बड़े होर्डिंग, यूनिपोल लगे हुए हैं, जिन्होंने सड़क को कब्जा रखा है। इनको हटवाना पुलिस के लिए आसान नहीं है। पुलिस के सामने तो सरकारी विभाग ही चुनौती बनकर खड़े हुए हैं। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के कब्जे सड़क को घेरे हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि अभी शुरुआत की गई है। जितना संभव है उतना कार्नर फ्री कराया जा रहा है। रेहड़ी, ठेले एवं अन्य दुकानदारों की वजह से जो सड़क जाम होती है, उससे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed