फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 rural drinking water schemes approved

Saharanpur News: 13 ग्रामीण पेयजल योजनाएं स्वीकृत

Sat, 04 Feb 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
13 rural drinking water schemes approved
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
सहारनपुर। जल जीवन मिशन की बैठक में जिला पेयजल एवं स्वछता मिशन के तहत 20 ग्राम पंचायतों में 13 ग्रामीण पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इसमें टंकी और पाइप लाइन आदि का निर्माण कराकर ग्रामीणों के घर तक जल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं को उच्चगुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा किया जाए। किसी भी कारण से कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। जिन गांवों प्रदूषित जल है वहां पर प्राथमिकता के आधार पर जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए। परियोजना में तकनीकी दृष्टि से सभी मानकों का पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि जो भी निर्माण एजेंसी सही प्रकार से कार्य नहीं करे, उसे नोटिस देकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने एक निर्माण कंपनी के कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अमित कुमार, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed