{"_id":"5f0df4e08ebc3e638c77274a","slug":"13-new-corona-infected-including-sub-inspector-saharanpur-news-mrt4912252175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर सहित 13 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब इंस्पेक्टर सहित 13 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना को मात दे घर लौटते आयुष राज्य मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी तथा उनके पोत्र को फूल देकर विदा करते
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/देवबंद। जिले में सब इंस्पेक्टर सहित 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इनमें बेरीबाग निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं।
मंगलवार को मेरठ लैब से जारी रिपोर्ट्स में जिन 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें सात लोग सहारनपुर शहर के हैं। इनमें तीन लोग बेरीबाग के रहने वाले हैं, जो एक ही परिवार के हैं। इनकी उम्र पांच, 12 और 31 वर्ष है। चार लोग शहर के गुरुद्वारा रोड के रहने वाले हैं। दो लोग गांव बुड्ढाखेड़ा के रहने वाले हैं, जो किर्गिस्तान से आए थे। इनके अलावा तीन संक्रमित देवबंद के हैं, जिनमें दो लोग पति और पत्नी हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति सब इंस्पेक्टर है। इनके अलावा नौ लोगों की छुट्टी हुई है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 554 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 440 मरीज ठीक हो चुके हैं। चार मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 111 एक्टिव मरीज हैं।
आयुष मंत्री को अस्पताल से छुट्टी मिली
सहारनपुर/सरसावा। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और उनके पौत्र को कोविड अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉ. सैनी की कोरोना रिपोर्ट चार जुलाई को पॉजिटिव आई थी। उनके बाद उनकी पत्नी, बेटे और पौत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली थी। पत्नी और बेटे को कुछ परेशानी के चलते गाजियाबाद रेफर किया गया था, जहां वह इलाज करा रहे हैं। डॉ. धर्म सिंह सैनी और उनके पौत्र को मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्साधिकारियों ने छुट्टी के दौरान मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया।