फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   125 meritorious students were honored

Saharanpur News: 125 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 10 Aug 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
125 meritorious students were honored
गागलहेड़ी। गांव बेहड़की में त्यागी महासभा की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में दसवीं और 12वीं के 125 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने त्यागी ब्राह्मण समाज से खुद को राजनीतिक रूप से मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि त्यागी ब्राहमण समाज भगवान परशुराम के वंशज हैं। भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। वह भगवान विष्णु का छठां अवतार हैं। उन्होंने कहा की कुछ लोगों ने जिस तरीके से उन्हें साजिश के तहत हरवाने का काम किया ऐसे लोगों के अहंकार को समाज समय पर तोड़ने का काम करेगा। पूर्व सांसद ने कहा त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी सोच रखने वाला समाज है लेकिन अगर समाज के प्रति कोई अपनी अहंकार वादी सोच रखता है तो ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए समाज तैयार है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष उमेश त्यागी और संस्थापक अक्षय त्यागी ने कहा कि समाज के लोगों को कुरीतियों को समाप्त कर एक मंच पर आना होगा। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष अवनीश उर्फ बिट्टू त्यागी, शिवकुमार त्यागी, और मास्टर महेंद्र त्यागी ने कहा त्यागी समाज का युवा भविष्य में भारत का भाग्य विधाता बनने जा रहा है। कार्यक्रम में पंकज त्यागी घलौली, शिवकुमार त्यागी, नीरज त्यागी, सुशील त्यागी, विपिन त्यागी, मुनेश त्यागी, अजय त्यागी, लव कुश त्यागी, दिनेश त्यागी, अर्जुन त्यागी, सचिन त्यागी, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा का त्यागी समाज ने जोरदार स्वागत किया। त्यागी समाज के पर प्रबुद्ध लोगों ने उन्हे पगड़ी पहनते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed