फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   122 roadways buses will go to the election, the problems of passengers will increase for five days

Saharanpur News: चुनाव में जाएंगी 122 रोडवेज बसें, पांच दिन बढ़ेगी यात्रियों की दिक्कत

Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
122 roadways buses will go to the election, the problems of passengers will increase for five days
सहारनपुर। दूसरे चरण में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के चार डिपो से 122 बसें जाएंगी। यह बसें पुलिस लाइन से आठ मई को रवाना होंगी। 12 मई तक बसें चुनाव में ही रहेंगी। बसों के चुनाव में जाने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के छह डिपो में 573 बसों का बेड़ा है। दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 मई को होना है। इससे पूर्व ही आठ मई को सहारनपुर परिवहन निगम की 122 बसें गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत पुलिस फोर्स को लेकर जाएंगी। ऐसा होने से विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही बसों की कमी हो जाएगी। बसों की कमी होने से देहरादून, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरिद्वार आदि मार्गों पर मुसाफिरों को परेशानी होगी। इंतजार करने के साथ ही बसों में सीट भी नहीं मिल पाएगी। रोडवेज के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर का दावा है कि बसों के चुनाव में चले जाने के बाद भी यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी। बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी उन मार्गों पर पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

--किस डिपो की कितनी बसें जाएंगी
सहारनपुर से 52
मुजफ्फरनगर से 26
छुटमलपुर से 26
खतौली से 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed