फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सब्जी से भरा ट्रक पलटने से पुल पर लगा जाम

सब्जी से भरा ट्रक पलटने से पुल पर लगा जाम

Fri, 01 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
सब्जी से भरा ट्रक पलटने से पुल पर लगा जाम
चिलकाना (सहारनपुर)। सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर गांव पटनी के पास निर्माणाधीन पुलिया पर सब्जी से भरा ट्रक पलटने से पुल के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर गांव पटनी के पास निर्माणाधीन पुलिया पर कीचड़ होने के कारण सब्जी से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सहारनपुर जाने वाले तथा चिलकाना आने वाले लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने पहले ट्रक में भरी सब्जी को ट्रक से हटाया तथा उसके बाद जेसीबी को बुलवाकर ट्रक को पुलिया से हटवाया। तीन घंटे तक पुलिया पर लगे जाम से लोग परेशान रहे। गौरतलब है कि यह पुलिया दो माह पहले बननी शुरू हुई थी लेकिन अभी तक इस पुलिया का आधा हिस्सा ही बन पाया है। जिस कारण लोगों को निर्मित पुलिया के निचले हिस्से से होकर गुजरना पड़ रहा है। पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी होने के कारण उसमें कीचड़ बना रहता है। इस कीचड़ में वाहनों की फंसने तथा पलटने से जाम लग जाता है। दैनिक यात्रियों ने जिला प्रशासन से अधूरी पड़ी पुलिया के निर्माण को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed