{"_id":"5c421f9bbdec22738563d2aa","slug":"121547837339-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व में शांति और सद्भावना के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व में शांति और सद्भावना के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व में शांति और सद्भावना के लिए की प्रार्थना
सहारनपुर। नवीन नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सद्भावना और भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्व में शांति और सद्भावना की प्रार्थना की गई।
शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 50वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की संचालिका रानी बहन ने कहा कि ब्रह्मा एवं ईश्वर दोनों को नई दुनिया का रचियता कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि अति धर्म ग्लानि के समय निराकार परमात्मा ब्रह्मा तन में अवतरित होकर सत्य, ज्ञान एवं राजयोग द्वारा नई दुनिया की स्थापना करते हैं। आज वही समय है, जब संसार में चारों ओर धर्म की ग्लानि हो रही है और परमात्मा राजयोग के माध्यम से सतयुग का निर्माण कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी एक मात्र ऐसी संस्था है, जिससे जुड़े लाखों भाई-बहन व्यसन मुक्त हैं। यहां श्रेष्ठ चरित्र और सत्य कर्मों द्वारा जीवन व समाज बेहतर बनाने की शिक्षा दी जाती है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने ब्रह्मा बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।