फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वतंत्रता सैनानी चौ प्रताप सिंह को दी भावभीनी श्रद्वाजंलि

स्वतंत्रता सैनानी चौ प्रताप सिंह को दी भावभीनी श्रद्वाजंलि

Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सैनानी चौ प्रताप सिंह को दी भावभीनी श्रद्वाजंलि
चिलकाना (सहारनपुर)। स्वतंत्रता सेनानी चौधरी प्रताप सिंह की श्रद्धांजलि सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने स्वतंत्रता सेनानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार को चिलकाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी प्रताप सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने कहा कि चौधरी प्रताप सिंह ने छोटी सी उम्र में ही देश की आजादी के लिए स्वयं को प्रस्तुत कर दिया था। उन्होंने गांधी जी तथा नेहरू जी के सानिध्य में रहकर आजादी की लड़ाई में सहयोग दिया। चौधरी प्रताप सिंह गांधीजी के भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गए। सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानी चौधरी प्रताप सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए। शिक्षक विधायक हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि युवाओं को चौधरी प्रताप सिंह के कार्यों को आदर्श मानकर देश की देश के सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए। गंगोह विधायक चौधरी प्रदीप तथा बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा कि चौधरी साहब ने आजादी की लड़ाई के साथ साथ साहित्य लिखकर युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। श्रद्धांजलि सभा में सांसद राघव लखन पाल ने सहारनपुर में स्वतंत्रता सेनानी चौधरी प्रताप सिंह की प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में चिलकाना गंदेवड़ मार्ग को चौधरी प्रताप सिंह मार्ग रखने का ज्ञापन भाजपा नेत्री मृगांका सिंह को दिया। श्रद्धांजलि सभा में सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि वालिया, जगपाल दास, जयनाथ शर्मा, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, मेला राम पंवार, पवन सिंह राठौर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहित बेनिवाल, पूर्व विधायक यमुनानगर अर्जुन सिंह, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, कांग्रेस नेता मुकेश चौधरी, केएन तिवारी, जायर हुसैन चांद, ओमी पंवार, परीक्षित वर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, नीरज पंवार, पद्म सिंह ढायकी, चौधरी ब्रह्म सिंह, अतुल प्रधान मेरठ, चेयरमैन अकबर कुरैशी, आलोक तनेजा, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, चौधरी हरीश पंवार, पवन सिंह रावल, प्रधानाचार्य नाथीराम काम्बोज, चौधरी श्याम सिंह, डॉ प्रीतम सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, तेजपाल सिंह, चौधरी अरविंद पंवार, चौधरी अरुण कुमार, चौ अतुल फंदपुरी, सुधीर कुमार जैन, मदनलाल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed