फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जुमले साबित हुए भाजपा के वादे : इमरान

जुमले साबित हुए भाजपा के वादे : इमरान

Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
जुमले साबित हुए भाजपा के वादे : इमरान
सहारनपुर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा के सभी वादे जुमले साबित हुए। आज देश में युवा बेरोजगार है, बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और हिन्दू मुसलमान को आपस में बांटने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के न्यू गोपालनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ा है, व्यापार बंद हो रहे हैं और जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा ने पूर्व में जो वादे देश की जनता से किए थे, वह सब जुमले साबित हुए। इसलिए लोगों को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव की खातिर कुछ लोग हिन्दू और मुसलमान के नाम पर समाज को बांटने का काम करेंगे, लेकिन ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता मनीष अरोडा ने की। इस दौरान गुलशन कालडा, रवि कालडा, अशोक तनेजा, शुभम, अनिल अरोड़ा, गौरव, गुलशन वर्मा, सुनील मिगलानी, अनिल रसवंत, दीपक जुनेजा, गगन सपड़ा, राजन बठला, नीरज, राजकुमार वर्मा, रुपेश कांबोज, कृष्णलाल, मनमोहन नारंग, श्याम भाई, मुकेश धींगड़ा और सरदार कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed