{"_id":"5c310246bdec2257171e8be5","slug":"121546715718-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नकुड़। भाकियू अंबावत की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर मंथन कर सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शनिवार को ब्लाक प्रांगण में आयोजित भाकियू अंबावत की बैठक में चौधरी विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से किए गए सभी वायदे झूठे साबित हो रहे हैं। किसानों को गन्ने का गत वर्ष के भुगतान का ब्याज नहीं मिला है। प्रदेश बिजली दर में भारी वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को किसानों की अनदेखी करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक के बाद किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम युगराज सिंह को सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। चौधरी कंवरपाल सिंह, देवी सिंह, सोम सिंह, राजेश प्रधान, संजय कुमार, जगत सिंह, अजब सिंह, साहब सिंह, श्रीपाल आदि रहे।