फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेरोजगार महिलाओं को दिया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण

बेरोजगार महिलाओं को दिया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण

Thu, 06 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगार महिलाओं को दिया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण
बेरोजगार महिलाओं को दिया उद्यमिता विकास प्रशिक्षण
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने कहा कि महिला शक्ति का रूप है। अगर वह जागरूक होगी तो महाशक्ति बन जाएगी। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

माटकी झरोली स्थित पीएनबी आरसेटी केंद्र पर चल रहे छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का समापन किया गया। कार्यक्रम में डीडीओ मंशाराम यादव मुख्य अतिथि और पीएनबी मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक वीपी सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य प्रबंधक वीपी सिंह ने कहा कि अशिक्षा और अज्ञानता ही बेरोजगारी का मूल कारण है। अगर महिला जागरूक हैं तो उसे कोई पीछे नहीं कर सकता। निदेशक रमेश ने महिलाओं को बेरोजगारी समाप्त करने के उपाए बताए। परियोजना निदेशक आरपी सारस्वत ने कविता के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। संकाय सदस्य अमित कुमार चौबे ने कहा कि नारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर है। संकाय सदस्य नेहा जिंदल ने कहा कि आज नारी ने सिद्ध कर दिया कि वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती है। महिलाओं ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसको व्यर्थ न जाने दे। स्वरोजगार स्थापित करें और अन्य महिलाओं के लिए भी मिसाल पेश करें। ताकि उनको देखकर अन्य बेरोजगार महिलाएं अपने उत्थान के लिए आगे आए। इस दौरान सरनजीत कौर, अरुण जैन, लक्ष्मण, राम बिलास, सुमन, ममतेश, सुशीला, सरिता और संगीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed