फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... तो देश बन जाएगा सोने की चिड़िया

... तो देश बन जाएगा सोने की चिड़िया

Wed, 28 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
... तो देश बन जाएगा सोने की चिड़िया
नकुड़ (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विदेशों में भारत रुतबा कई गुणा बढ़ा है। यदि अगले दस वर्षों तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे तो भारत को सोने की चिड़िया बनने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। होली चौक पर स्थित एसडी इंटर कालेज में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते भारत विदेशों में एक नई ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कुछ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर उन्होंने कहा कि कुछ सपा-बसपा मानसिकता के अधिकारी पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों का लेखा जोखा तैयार किया जा रहा है तथा जल्द ही उनके खिलाफ कार्यवाही कराई जाएगी। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग टोलियां बनाकर पैदल गांवों की यात्रा कर जनसंपर्क करने तथा लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी नौ दिसंबर को दिल्ली में आयोजित धर्म संसद में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की। सभा को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी हरिपाल सिंह, अशोक बुढेड़ा, पूर्व पालिका चेयरमैन विनोद गुप्ता, बालेश सैनी आदि ने भी संबोधित किया। मंत्री अनुज चरणसिंह सैनी, नकुड़ विधानसभा संयोजक राधेश्याम शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के नगराध्यक्ष आलोक जैन, मास्टर बिशंबर सिंह, राजेश शर्मा, जितेंद्र राठौर, पुष्पेंद्र प्रधान, ओमकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed