{"_id":"5bf1c25cbdec22698b7fe02f","slug":"121542570588-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ग्राम विकास अधिकारियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ग्राम विकास अधिकारियों का स्वागत
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए ग्राम विकास अधिकारियों का स्वागत किया
सहारनपुर। ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से नए ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें संघ के बारे में जानकारी दी।
दिल्ली रोड स्थित बलियाखेड़ी ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में 36 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती ग्राम पंचायतों में सचिव के पद कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सभी ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। इसलिए इनकी तैनाती में विलंब उचित नहीं है। प्रांतीय प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर कराने के लिए कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। शासन से शीघ्र ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने की संभावना है। इस दौरान योगेंद्र पुंडीर, संजीव चौधरी, सुभाष बर्मन, अनुराग पटेल, बसंत कुमार, आशीष पुंडीर, सौरभ कुमार, ललित कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र कश्यप, वेदपाल, विजय कुमार, मनोज शर्मा मौजूद रहे।