{"_id":"5bda00e7bdec2269724a7c95","slug":"121541013735-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का शव रजबहे में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का शव रजबहे में पड़ा मिला
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी से लौट रहे युवक का शव रजबहे में पड़ा मिला
साढौली कदीम (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट के गांव कोठडा निवासी 26 वर्षीय संजय पुत्र नाथीराम मंगलवार को गांव नानौली में अपने रिश्तेदार फूलसिंह के यहां आया था। शाम 6 बजे वह अपने गांव के लिए वापस चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसी बीच रात आठ बजे कुत्तों के भोंकने की आवाज सुन कर टांडा रजबहे के पास इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एक बाइक सवार को गिरे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उक्त शव को बाहर निकाला और शव की जेब से निकले मोबाइल की सहायता से परिजनों को सूचना दी। माना जा रहा है कि युवक अनियंत्रित हो कर रजबहे में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न किये जाने के संबंध में लिखकर देने के बाद शव उनको सौंप दिया गया। ब्यूरो