{"_id":"5bd363e2bdec22694d431b37","slug":"121540580322-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित 83 यूपी वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन शुक्रवार को कैडेट्स ने सांस्कृकि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के निर्देशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स ने गीतों, नृत्य और लघु नाटिकाओं का मंचन किया। ज्यादातर कार्यक्रम देशभक्ति से जुड़े रहे। कैंप कमांडेंट कर्नल जेएस कंवर बीएसएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे कैडेट्स को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी क्षेत्र में काम करते हों हमें मनोरंजन के लिए कला और खेलों से जुड़े रहना चाहिए। इस मौके पर कर्नल हितेश सेठी, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, प्रधानाचार्य राजीव रंजन, रेणू खेमका, मेजर सुधीर, ब्रिजेश पुंडीर, राकेश कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, दिनेश चंद्र, छविलाल थापा, अमृत प्रसाद गुरुंग, अनिल कुमार, एमएम गुरंग, सुरेंद्र सिंह, गोपाल बहादुर थापा, अंग्रेज सिंह आदि मौजूद रहे।