फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   त्योहारों पर दो और स्पेशल ट्रेनों का मिला सहारनपुर को तोहफा

त्योहारों पर दो और स्पेशल ट्रेनों का मिला सहारनपुर को तोहफा

Sat, 27 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों पर दो और स्पेशल ट्रेनों का मिला सहारनपुर को तोहफा
सहारनपुर। त्यौहारों पर सहारनपुर के लोगों को रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का तोहफा दिया है। दीपावली और छठ पूजा पर सहारनपुर के यात्रियों के लिए दो अन्य स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। जिनमें से एक स्पेशल ट्रेन इसी माह जबकि दूसरी स्पेशल अगले माह के पहले सप्ताह में पटरी पर दौड़ेगी।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन की सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों के लिए दो नई स्पेशल ट्रेन और चलाई जा रहीं हैं। जिनमें 04914 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल 28 अक्तूबर, 3 एवं 8 नवंबर को अंबाला कैंट से रात 9.21 को रवाना होगी। यह ट्रेन सहारनपुर में रात 11.:40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04913 वापसी में 30 अक्तूबर, 5 एवं 10 नवंबर को चलेगी। सहरसा से 12.30 बजे रवाना होगी और सहारनपुर में अगले दिन 2.10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय नगर, पटना, बारौनी, बेगूसराय, खगारिया, सहरसा होंगे। इसके अलावा दूसरी स्पेशल ट्रेन 04918 जालंधर सिटी-कटियार एक्सप्रेस है। यह स्पेशल चार एवं आठ नवंबर को जालंधर से और पांच एवं नौ नवंबर को सहरसा से चलेगी। गाड़ी संख्या 04918 जालंधर से 12.05 बजे रवाना होगी। सहारनपुर में यह ट्रेन शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04917 कटियार से पांच व नौ को रात नौ बजे रवाना होगी। जो वापसी में सहारनपुर अगले दिन अपराह तीन बजे पहुंचेगी। जालंधर सिटी-कटियार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खगारिया, नौगछिया, कटियार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed