{"_id":"5bcccb56bdec226953783308","slug":"121540148054-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे प्रतियोगिता के लिए 29 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे प्रतियोगिता के लिए 29 खिलाड़ी चयनित
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता के लिए 29 खिलाड़ी चयनित
सहारनपुर। अमृतसर में 26 से 28 अक्तूबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 29 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए ट्रैक सूट का वितरण किया गया।
कुंग फू ग्रैंड मास्टर राजेश आर्य ने बताया कि अमृतसर में होने वाली प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के 29 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। आर्य ने बताया कि भारत से करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश की ओर से 29 खिलाड़ियों का चयन हुआ है और सभी सहारनपुर के हैं। इनमें दिव्या सेठ, रोहानी वाधवा, देव अरोड़ा, भूमिका अरोड़ा, आराध्या, विधि कश्यप, अमृत, अधिराज सिंह, शोभित शर्मा, अनुभव शर्मा, दिव्यांश चौधरी, अवनी चौधरी, एंजल सुखीजा, तनिष्क, शुभम पाल, निशांत गुप्ता, राधिका सिंह, श्रेष्ठ आर्य, प्रेरणा आर्य, रुद्रप्रताप वर्मा, स्नेह, संभव शर्मा, देव पाहवा, प्रिंस मोगरा, तांसी, कंवलप्रीत सिंह, मयंक, अर्श, प्रणयाम शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को फेडरेशन की ओर से रविवार को ट्रैक सूट वितरित किए गए। टीम का नेतृत्व कुंग फू गैंड मास्टर राजेश आर्य और कोच बिट्टू सोनकर करेंगे। अंकित भूटानी, संचित भूटानी आदि मौजूद रहे।