{"_id":"5b96be9c867a557f54639185","slug":"121536605852-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद तहसील में सपाइयों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद तहसील में सपाइयों का धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद तहसील में सपाइयों का धरना प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों एवं छात्रों की समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।
सोमवार को सपा कार्यकर्ता पूर्व विधायक माविया अली के आवास पर एकत्र हुए जहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व माविया अली के पुत्र हैदर अली कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष रमेश पंवार, पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली और हैदर अली ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बढ़ती महंगाई के कारण जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना सुविधा शुल्क दिए जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। हाजी बाबू मलिक, शाहनवाज मलिक, अमित कुमार, नवाब सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान मजदूर समेत प्रत्येक वर्ग दुखी है। भाजपा हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इसलिए जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है।
कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने, पेट्रोलियम पदार्थों से टेक्स हटाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल दिलाने, छात्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, सरकारी कार्यालयों में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और बदहाल कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हाजी जिंदा हसन, मुफ्ती अहमद, शमीम सिद्दीकी, यासिर अंजुम, राव मसीउल्लाह, गुलजार कुरैशी, ब्रह्म पाल प्रधान, चौ. शमशाद, फैजान कुरैशी, जमील शाह, नसीर कुरैशी, सलमान कुरैशी, सलमान कुरैशी, नफीस आढती, मोहन राणा, मुदस्सिर सिद्दीकी, जहीर कुरैशी, अजय राणा, बबल त्यागी, महताब आलम, नरेंद्र पंवार, समीर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।