फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेड़ की शाखा काटते समय करंट लगने से युवक की मौत

पेड़ की शाखा काटते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पेड़ की शाखा काटते समय करंट लगने से युवक की मौत
लखनौती (सहारनपुर)। पेड़ की शाखाएं काट रहे युवक की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हादसा ट्रांसमिशन के जेई की लापरवाही से हुआ। जेई ने शट डाउन होने की बात कह कर युवक को पेड़ पर चढ़ा दिया। ग्रामीणों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा मिलने तक शव को पेड़ से नीचे नहीं उतरने दिया और जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी एक युवक ने बिजली की लाइनों के आसपास पेड़ों की शाखाएं काटने का ठेका ले रखा है। उसके साथ गांव कोटा के ही 32 वर्षीय अंकुश पुत्र चमनलाल अपने साथियों नीटू, मांगेराम, अंजू, दीपक, कवि, अनुज, उमेश के साथ गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा के सलारपुरा मार्ग पर बिजली की 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन के आसपास खडे़ पेड़ों की शाखाएं काट रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जैसे ही अंकुश ने पेड़ की एक शाखा काटी तो वह पास से गुजार रही लाइन पर जा गिरी। इससे जोरदार धमाका हुआ। अंकुश करंट से बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव भी पेड़ पर ही लटका रहा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के पेड़ों पर शाखाएं काटने का काम कर रहे उसके साथियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। मृतक अंकुश के साथियों के अनुसार ट्रांसमिशन के जेई की लापरवाही से हादसा हुआ है। जेई ने शट डाउन लिए बिना ही उन्हें आपूर्ति न होने की बात कहते हुए चढ़ने के लिए कह दिया। हादसा होने के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन और ग्रामीण जेई के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा न मिलने तक शव को पेड़ से नीचे नहीं उतरने देने की जिद पर अड़ गए। हंगामा होता देख गंगोह कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे के बाद मौके पर पहुंचे नकुड़ एसडीएम युगराज सिंह और सीओ राजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव नीचे उतवाया। नकुड़ उपजिलाधिकारी युगराज सिंह का कहना है कि नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed