फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने बैंक शाखा पर धरना दिया

किसानों ने बैंक शाखा पर धरना दिया

Fri, 17 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने बैंक शाखा पर धरना दिया
किसानों ने बैंक शाखा पर धरना दिया
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव शेरपुर खानाजादपुर में ओरिएंटल बैंक के शाखा प्रबंधक के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया। सहारनपुर से आए बैंक अधिकारियों द्वारा शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण किसी अन्य शाखा में किए जाने का आश्वासन मिलने पर ही किसान माने।

बृहस्पतिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में सौ से भी ज्यादा कार्यकर्ता शेरपुर खानाजादपुर के ओरिएंटल बैंक पर एकत्रित हो धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक आनंद कुमार किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यहां किसानों का शोषण किया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि कृषि कार्ड और लोन के संबंध में जब भी शाखा प्रबंधक से बात करते तो उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होते। किसानों का कहना था कि जब तक शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक वे यहां से हटने वाले नहीं हैं। किसानों की मांग पर सहारनपुर से पहुंचे बैंक के अधिकारी संजीव कपूर एवं ओम प्रकाश ने उनकी बात सुनी। किसानों के रवैये को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने जल्द ही शाखा प्रबंधक का किसी अन्य शाखा में स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान माने। धरने पर बैठने वालो में मुख्य रुप से डा राजबीर सिंह, अजय कांबोज, बबली कांबोज, मनोज चौधरी, खड़क सिंह, संजय कांबोज, धर्मपाल सिंह, प्रधान अनुज कांबोज, अनीश गाड, मेहरबान आलम, राकेश कुमार, निशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed