{"_id":"5b48f49e4f1c1b3a748b46cd","slug":"121531507870-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश एंड कैरी व्यवस्था लागू न होने पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश एंड कैरी व्यवस्था लागू न होने पर भड़के कांग्रेसी
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गैस एजेंसियों पर कैश एंड कैरी लागू न होने से गुस्साए कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
चिलकाना रोड स्थित गोलकोठी से जिला महामंत्री संजय वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे, जहां जोरदार प्रदर्शन किया। महामंत्री संजय वालिया ने कहा कि एजेंसियों की मनमानी और अधिकारियों की मिलीभगत से कैश एंड कैरी व्यवस्था लागू नहीं हो पाई। उपभोक्ताओं की जेबों पर सीधे-सीधे डाका डालने का काम किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योजना के तहत यदि उपभोक्ता गोदाम से रिफिल लेता है तो उसको 19 रुपये की छूट मिलनी चाहिए। यदि होम डिलीवरी होती है तो पर्ची पर अंकित मूल्य देय होना चाहिए, लेकिन इसके विपरीत गैस एजेंसी संचालकों द्वारा अवैध कमाई की जा रही है। प्रति सिलेंडर पर उपभोक्ताओं से अधिक धन वसूला जा रहा है, जिसकी न तो कर्मचारी और न ही डिलीवरी मैन रसीद देते हैं। कांग्रेसियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इशरत जहां, नसीब खान, पंकज, प्रमोद, आरिफ मंसूरी, इकराम खान, पप्पू, अरविंद पालीवाल, राकेश वर्मा आसिफ, हुकम सिंह, राकेश, अरविंद, विकास, राजकुमार, मंतलेश, शाहरूख सलमानी, मुन्ना, नसीम सोनिया, पूजा, शिमला, रेशमा, राजकुमार, गुलशेर अलवी, मोहम्मद यामीन मौजूद रहे।