फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   टूटी पटरी से गुजरी शालीमार एक्सप्रेस

टूटी पटरी से गुजरी शालीमार एक्सप्रेस

Sun, 17 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
टूटी पटरी से गुजरी शालीमार एक्सप्रेस
टूटी पटरी से गुजरी शालीमार एक्सप्रेेस
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेलवे ट्रैक टूट गया। टूटे ट्रैक से ही शालीमार एक्सप्रेस निकल गई। ट्रेन के गुजर जाने के बाद पटरी टूटे होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। तुरंत ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पटरी को ठीक किया गया। कोई हादसा न होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे शालीमार एक्सप्रेस सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सहारनपुर स्टेशन से शालीमार को 8.02 बजे दिल्ली की ओर रवाना किया गया। जैसे ही ट्रेन तीन नंबर प्लेटफार्म के पास पटरी से होकर गुजरी तो कुछ लोगों ने पटरी टूटी देखी। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने वाली सभी ट्रेनों को दूसरी लाइनों पर लिया गया। रेलवे तकनीकी अधिकारियों की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। लगभग एक में पटरी को ठीक किया गया। जिसके बाद उस पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि सुबह लगभग 8.20 बजे रेलवे ट्रैक के टूटे होने का पता चला था। जोड़ से पटरी टूट कर कुछ हट गई थी। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed