फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सूदखोरी कर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप

सूदखोरी कर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप

Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सूदखोरी कर लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप
सहारनपुर। इंद्रा कैंप कॉलोनी के पांच लोगों ने इंद्रा कैंप कालोनी निवासी एक व्यक्ति पर सूदखोरी कर लोगों का शोषण करने एवं धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रा कैंप कालोनी निवासी भूरा, संजीत, राकेश, राजेश और कुक्कू का आरोप है कि नगर कोतवाली के मोहल्ला इंद्रा कैंप कालोनी निवासी एक व्यक्ति से उन्होंने 50 हजार रुपये काम के लिए उधार लिए थे। आरोपी ने उनसे 10 प्रतिशत ब्याज समेत प्रति सप्ताह 2500 रुपये वसूलना शुरू कर दिया। कई महीने पैसे देने के बावजूद अभी भी बकाया बता रहा है। उनसे अतिरिक्त पैसे दिए जाने की मांग कर रहा है। खुद को लाइसेंसी फाइनेंसर बता रहा है, जबकि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। उनके साथ अभद्रता कर रहा है और गाली गलौज कर धमकी दे रहा है। आरोपी बार-बार पंचायत करने की भी धमकी दे रहा है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं सूदखोरी से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में लोगों ने एसएसपी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed