{"_id":"5af5dc954f1c1be9408b4850","slug":"121526062229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन वालिया मौत की जांच के लिए गांव में पहुंची मुरादाबाद की फोरेंसिक जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन वालिया मौत की जांच के लिए गांव में पहुंची मुरादाबाद की फोरेंसिक जांच टीम
Updated Fri, 11 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में मुरादाबाद से आई फोरेंसिक जांच टीम शुक्रवार सुबह ही गांव रामनगर में पहुंच गई। टीम ने सचिन के घर से लेकर गलियों तक कई स्थानों पर निशान, फीता डालकर पैमाइश की, साथ ही केमिकल डालकर कुछ नमूने लिए।
सचिन वालिया की गोली लगने से हुई मौत के मामले में शुक्रवार को मुरादाबाद से फोरेंसिक जांच टीम ने रामनगर में पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। टीम ने सचिन वालिया के घर के एक-एक कमरे की चेकिंग की और कई स्थानों पर निशान लगाकर पैमाइश भी की। केमिकल डालकर कुछ नमूने लिए। इसके बाद टीम सचिन के घर के पास ही स्थित गली में पहुंची। पुलिस द्वारा बताए गए स्थान पर टीम ने निशान लगाकर फीते से पैमाइश की। इसके बाद टीम ने गली में ही स्थित पुलिस द्वारा बताए गए एक मकान में भी जाकर पैमाइश की। वहां से भी कुछ नमूने एकत्रित किए। लगभग तीन घंटे तक फोरेंसिक जांच टीम ने नमूने एकत्रित किए, फीते से पैमाइश की और फोटोग्राफी की। बता दें कि घटना के दौरान खुफिया विभाग द्वारा तैयार की गई वीडियो में सड़क पर काफी दूर तक खून की बूंदे और बाद में पानी डालकर पूरी गली को धोने की तस्वीर कैद हुई थी। सचिन के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में गांव के अंबेडकर चौक पर गोली मारे जाने की जानकारी दी गई थी। वीडियो के आधार पर घटनास्थल दूसरा साबित हुआ था। इसी वजह से पुलिस हत्या की बात को नकार रही है।