{"_id":"5af1e92c4f1c1b6d098b88fb","slug":"121525803308-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटके निर्माण कार्य से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटके निर्माण कार्य से लोग परेशान
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधर में लटके निर्माण कार्यों से लोग परेशान
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर नालों पर स्लैब रखने का निर्माण कार्य अधर में लटका होने से लोग परेशान हैं। दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। खुले नाले में गिरकर कई स्कूली बच्चे घायल हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों में नगर निगम के खिलाफ रोष है।
नगर निगम ने एक माह पूर्व कोर्ट रोड पर घंटाघर से रामनगर पठानपुरा गली तक नालों पर हुए अवैध कब्जे हटवाए थे। इस दौरान पक्के निर्माण को ध्वस्त कर सीमेंट के स्लैब बनवाए थे, जो नालों पर ढके जाने हैं। नगर निगम प्रशासन ने अवैध कब्जे तो हटवा दिए, मगर स्लैब अभी तक नहीं रखवाए हैं। इस मार्ग पर कई गलियां हैं, जो कोर्ट रोड को देहरादून मार्ग से जोड़ती है। इन गलियों से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। दो बड़े स्कूल होने की वजह से छात्रों का यहां से आना जाना लगा रहता है।
मोहल्ला रामनगर निवासी सोनू कुमार का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण आए दिन स्कूली बच्चे नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं। दो दिन पूर्व रामनगर की गली के बाहर दो बच्चे नाले में गिरकर चोटिल हुए थे। व्यापारी सन्नी गुलाटी और अनूप का कहना है कि व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया। ग्राहकों को दुकान पर आने के लिए जगह नहीं है। मंजीत सिंह का कहना है कि अधिकारियों से जल्द काम पूरा कराए जाने की मांग की। मगर, कार्य अधर में ही लटका है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--
जल्द कार्य पूरा कराया जाएगा। काम धीमी गति से होने की वजह से ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया था। काम पूरा कराए जाने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
-गौरव वर्मा, नगरायुक्त।