फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वर्ण अक्षरों में हमेशा चमकता रहेगा डा. आंबेड़कर का नाम

स्वर्ण अक्षरों में हमेशा चमकता रहेगा डा. आंबेड़कर का नाम

Sun, 15 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
स्वर्ण अक्षरों में हमेशा चमकता रहेगा डा. आंबेड़कर का नाम
स्वर्ण अक्षरों में चमकता रहेगा डा. आंबेडकर का नाम : राघव
विज्ञापन

सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर का नाम सदैव इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से चमकता रहेगा।
विकास भवन सभागार में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों को दूर करने और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के विरुद्ध संघर्ष में लगा दिया।
विज्ञापन

सांसद ने आह्वान किया डा. आंबेडकर को एक जाति के दायरे में बांधकर ना रखा जाए। उनका व्यक्तित्व बहुत विशाल है। उनकी विशालता किसी भी दायरे में बांधकर नहीं रखी जा सकती। विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर समानता और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। गरीब, दलितों, पिछड़ों, मजदूरों और महिलाओं को उनका हक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर भारतीय संविधान के शिल्पी डा. भीमराव राव आंबेडकर को नमन करता हूं। उनके प्रयासों से ही भारतीय संविधान में जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर सभी प्रकार के भेदभाव समाप्त हुए। डीएम ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने भी अपने विचार रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति साजिद अली, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, सहायक निदेशक सूचना अवधेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed